फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपोवन में कल करेंगे विस का घेराव : इंद्रदत्त

विज्ञापन
कुल्लू में धरने पर बैठे सयुक्त पेशनर संघ के पेंशनर।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति जिला कुल्लू का मांगों को लेकर धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। सरकार की ओर से मांगों पर कोई निर्णय न लेने से पेंशनरों में नाराजगी है। समिति ने अब 19 नवंबर को धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के पेंशनर सरकार के समक्ष मांगें उठाएंगे। समिति के प्रधान इंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार ने अभी तक विभिन्न पेंशनर संगठनों की मांगें पूरी नहीं की हैं। कुल्लू जिले से करीब 300 पेंशनरों के शामिल होने की उम्मीद है। धरने में टीडी ठाकुर, पूर्ण देव शर्मा, जय गोपाल शर्मा, सुरेंद्र सूद, प्रभु दयाल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पेंशनरों ने कहा कि मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, इसलिए विधानसभा घेराव से आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें