फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिन के प्रवास पर हिंसा गांव पहुंचे राजा घेपन

विज्ञापन
लाहौल में परिक्रमा पर निकले राजा घेपन का पारंपरिक परिधानों में सजी हिंसा गांव महिलाएं स्वागत कर
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन अपने घाटी भ्रमण के दौरान तीन दिन के प्रवास के बाद त्रिलोकीनाथ से मंगलवार को हिंसा गांव पहुंच गए हैं। देवता अब अपने जत्थे के साथ आगामी तीन दिनों तक गांव में प्रवास करेंगे। इस दौरान लोगों के आंगन में देवता का अस्थायी शिविर लगाया जाएगा। देवता के आगमन से गांव में धार्मिक माहौल बन गया है।
विज्ञापन

राजा घेपन के साथ माता हिडिंबा, देवी बोटी और अठारह नाग भी मौजूद रहेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रवास के दौरान ग्रामीणों को देव दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। देवता के दर्शन के लिए आसपास के गांवों के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचेगे। इस दौरान देवता विभिन्न गांवों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। हिंसा गांव में देवता के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवता के स्वागत और सेवा में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें