फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे तेज : ममता

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवादी महिला समिति ने कैप्टन लक्ष्मी सहगल को किया याद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में संगठन का विस्तार और महिलाओं के मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जाएगा, ताकि महिलाओं को उनके हित मिल सकें। यह बात अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कुल्लू की महासचिव ममता नेगी ने कही। लोअर ढालपुर में मंगलवार को कैप्टन लक्ष्मी सहगल की जन्म शताब्दी मनाई गई।
जन्म शताब्दी पर सेमिनार का आयोजन भी किया। सेमिनार में मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्रवक्ता एवं किसान सभा के खंड अध्यक्ष गुरजीत सिंह गिल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में लक्ष्मी सहगल ने झांसी की रानी रेजीमेंट की कैप्टन के रूप में देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरजीत सिंह गिल ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। गलत नीतियों की वजह से शिक्षा और स्वास्थ्य सिर्फ अमीर लोगों के लिए ही रह गए हैं। जिला महासचिव ममता नेगी ने कहा कि डिपुओं में मिलने वाले राशन की गुणवत्ता बहुत खराब रहती है। बायोमीट्रिक मशीनों के न चलने के कारण लोगों को राशन लेने के लिए डिपुओं के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। कहा कि इन मुद्दों पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। संवाद
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें