फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुल बह गया तो मजबूत हौसले से खोली नई राह

Wed, 06 Aug 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मलाणा में ग्रामीणों के द्वारा बनाया गया अस्थायी पुल। सोशल मीडिया
विज्ञापन
मलाणा के बाशिंदों ने मिलकर पांच दिन में तैयार कर दिया लकड़ी का अस्थायी पुल
विज्ञापन

देश-दुनिया से जुड़ा गांव, पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण बह गया था पुल

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बारिश और बाढ़ ने जब मलाणा नाले का पुल बहा दिया तो उम्मीदें भी धुंधली हो गईं लेकिन मलाणा के लोगों ने हार नहीं मानी। अपनी ताकत और एकता से उन्होंने सिर्फ पांच दिन में अस्थायी पुल खड़ा कर दिखाया।
यह पुल न सिर्फ गांव को जोड़ता है, बल्कि उनकी अदम्य हिम्मत का प्रतीक भी बन गया है। मलाणा नाला पर अस्थायी पुल बनने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को भारी बारिश के बाद मणिकर्ण घाटी में मलाणा और बलाधी में बने लकड़ी के पुल बह गए थे। मलाणा में एक अगस्त 2024 को बादल फटने के बाद आपदा आई थी। ग्रामीणों ने स्वयं आवाजाही के लिए मलाणा नाला पर अस्थायी पुल बनाया था।
इस साल भी मलाणा में भारी बारिश हुई और बाढ़ की चपेट में ग्रामीणों का बनाया पुल तिनके की तरह बह गया लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। ग्रामीणों ने पुल बनाने की कवायद शुरू की। पहले नाला पर पुल की लकड़ी टिकाने के लिए ढांचा तैयार किया। इसके बाद गांव के लोगाें ने मिलकर रस्सी के सहारे लकड़ी पुल के लिए पहुंचाई। उनकी मेहनत रंग लाई है। ग्राम पंचायत मलाणा में करीब 2500 की आबादी है। मणिकर्ण घाटी जाने वाले पर्यटक भी मलाणा का रुख करते हैं। मलाणा की संस्कृति, वेशभूषा, बोली इसे देश-दुनिया से अलग बनाती है। पुल तैयार करने के बाद लोग मलाणा के लोगों के हौसले की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने अस्थायी पुल का स्वयं निर्माण किया है। सभी ने इसमें अपना सहयोग किया। अस्थायी पुल से अब मलाणा नाला के आर-पार जाने में सुविधा होगी। - राजू राम, प्रधान, ग्राम पंचायत मलाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें