कुल्लू। एडी हाइड्रो पावर लिमिटेड की ओर से दुहंगण वियर साइट से प्रस्तावित फ्लशिंग कार्य अब 25 मई को दोपहर 12:00 से 03:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान जल निकर्षण की मात्रा लगभग 6 घन मीटर रहेगी।
फ्लशिंग अवधि के दौरान नदी में जल प्रवाह में अचानक वृद्धि हो सकती है। गौर रहे कि ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग गतिविधियां चलती हैं। सभी नागरिकों, विशेषकर नदी किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों और पशुपालकों से अनुरोध है कि उक्त समयावधि में नदी के किनारे न जाएं एवं आवश्यक सतर्कता बरतें। संवाद
..संवाद