फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खड्ड में मशीन लगाकर राशेल पहुंचाया पानी

Fri, 22 Dec 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के राशेल खड्ड में मशीन चालू होते ही पेयजल के लिए एक साथ एकत्रित ग्रामीण
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की जोबरंग पंचायत के राशेल गांव के लोगों ने वीरवार को 500 मीटर दूर खड्ड में मशीन लगाकर गांव तक पानी पहुंचाया। अब ग्रामीण खुद और मवेशियों की प्यास बुझाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मशीन को 24 घंटे के बाद दिन में महज दो घंटे के लिए ही चलाया जाएगा। इससे ग्रामीण पानी का भंडारण कर सकेंगे। पेट्रोल से चलने वाली मशीन का खर्चा भी ग्रामीण खुद ही उठाएंगे।
सर्दी के मौसम में राशेल के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण शांति राशपा ने बताया कि सर्दी के मौसम में लोगों को पेयजल आपूर्ति से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

लाहौल घाटी की जोबरंग पंचायत में चार दिन से पेयजल आपूर्ति बंद है। ठंड से पाइपलाइन जाम हो गई हैं। इससे सप्लाई नहीं हो पा रही है। रापे गांव के लोग अभी तक कूहल से ही पानी ले रहे हैं।
जोबरंग गांव के लोग गांव से 500 मीटर की दूरी से पानी ला रहे हैं। जलशक्ति विभाग ने जोबरंग पंचायत में पेयजल आपूर्ति को लेकर खूब पैसे बहाए लेकिन सर्दी के लिए पानी का उचित प्रबंध नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

राशेल गांव के सोम देव ने बताया कि सर्दी में पानी की समस्या रहती है। कहा कि राशेल खड्ड में मशीन लगाकर पानी को गांव तक पहुंचाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें