फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा को पाइप बिछाने में जुटा आईपीएच

Thu, 29 Sep 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दशहरा उत्सव के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों के साथ आईपीएच, लोक निर्माण व बिजली बोर्ड भी अपने-अपने स्तर पर उत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं। आईपीएच विभाग दशहरा उत्सव में 52 लाख लीटर पेयजल की सप्लाई करेगा। विभाग ने दशहरा के लिए रोजाना 10 लाख लीटर पानी की अतिरिक्त सप्लाई करने जा रहा है। यह पानी जिला मुख्यालय के साथ लगते खलाड़ानाला से आपूर्ति किया जाएगा। इन दिनों विभाग के कर्मचारी दशहरा उत्सव स्थल पर पाइप लाइनों को बिछाने में लगा है।
विज्ञापन


ये नल देवी देवताओं के अस्थायी शिविरों के साथ-साथ उन जरूरी प्वाइंटों पर लगाया जा रहे हैं जहां पेयजल की अधिक जरूरत रहती है। विभाग पानी के स्टोरेज के लिए दस पानी की टंकियां और 120 नल लगाएगा। इस संबंध में आईपीएच विभाग कुल्लू के अधिशाषी अभियंता केआर कुल्लवी व सहायक अभियंता सेस राम आजाद ने कहा कि दशहरा के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था होगी। इसके लिए विभाग ने पाइप बिछाने व नलों को लगाने का काम छेड़ दिया है। दशहरा उत्सव में 24 घंटे खलाड़ानाला से पानी की सप्लाई की जाएगी। देवी देवताओं के शिविरों को भी पेयजल की पुख्ता सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें