फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिउड़ बड़ाग्रां उठाऊ पेयजल योजना अधूरी

Tue, 29 Nov 2016 10:00 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
mineral water - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल बंजार के तहत आने वाली गोपालपुर पंचायत में बड़ाग्रां के 80 परिवार पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की खनिउड़ से बड़ाग्रां के लिए बन रही उठाउ पेयजल योजना का कार्य अधूरा पड़ा है। सूखे के चलते गांव के प्राकृतिक जलस्रोत भी सूख गए हैं। ऐसे में लोगों की पेयजल को लेकर समस्याएं बढ़ गई हैं। पूर्व प्रधान मुर्तू देवी, पूर्व उप प्रधान डोला सिंह, वार्ड पंच रेखा देवी, स्थानीय निवासी देवराज शर्मा, द्रौपती देवी, भाग सिंह, लग्न चंद, भीम सेन, मंगत राम और कमली राम आदि ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को नायब तहसीलदार बंजार के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना खनिउड़ बडाग्रां शुरू नहीं हो पाई है। विभाग की लेटलतीफी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि समय रहते खनिउड़ बडाग्रां उठाऊ पेयजल योजना को शुरू किया जाए। जिससे उन्हें पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर एक माह के भीतर विभाग इस योजना को शुरू नहीं करता तो ग्राम पंचायत गोपालपुर के लोग आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। वहीं इस मामले को लेकर सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता केसी ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत गोपालपुर के लिए लिफ्ट के माध्यम से पानी दिया जा रहा है। बिजली बोर्ड के पास ट्रांसफार्मर लगाने के लिए रुपये जमा करवा दिए हैं। बिजली आने पर लिफ्ट मशीन लगेगी और लोगों को पानी मिल जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें