फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 करोड़ से तर होंगे लगवैली के खेत खलियान

Mon, 30 Jan 2017 10:08 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
पानी से भरे खेत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ सटी लगवैली की पंचायतों की सैकड़ों हेक्टेयर खेत खलियान 23.50 करोड़ से तर होंगे। आईपीएच कुल्लू ने डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दिया है। इसमें 16 करोड़ रुपये की डुघीलग स्कीम से क्षेत्र की 650 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। इसका पानी डुघीलग पंचायत के अलावा सारी और बस्तोरी क्षेत्र के लिए भी जोड़ा जाएगा। वहीं लगघाटी के समाणा-दोघरी बहाव सिंचाई योजना से मानगढ़ तथा डुंखरीगाहर पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों की 470 हेक्टेयर भूमि तर होंगी। सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने परे लगवैली की कुल 1120 हेक्टेयर जमीन सोना उगलेगी।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग द्वारा शुरू की प्रक्रिया को लेकर इलाके के लोगों में खुशी की लहर है और सूखे से परेशान घाटी के किसानों को राहत मिलेगी। घाटी के कृषक कर्मचंद, मोहर सिंह, मंगत राम, दिले राम, अमर ठाकुर, कृष्ण चंद, सुंदर ठाकुर, अमित चंद, डोला राम और खेम सिंह ने कहा कि किसानों के खेत खलियानों को सिंचाई सुविधा मिलने से लोगों की उपज अधिक होगी और वह आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ होंगे। विभाग के कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि उठाऊ तथा बहाव सिंचाई योजनाओं से लगवैली के सैकड़ों लोगों को फायदा पहुंचेगा। इस संबंध में आईपीएच कुल्लू के अधिशाषी अभियंता केआर कुल्लवी तथा सहायक अभियंता सेस राम आजाद ने कहा कि समाणा-दोघरी बहाव सिंचाई योजना की डीपीआर 7.50 करोड़ और 16 करोड़ की डुघीलग योजना की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दी है। मंजूरी मिलने पर विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करेगा और तय समय के भीतर दोनों स्कीमों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें