फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खीर खाने के बाद बीमार हुए बच्चों के मामले में पानी की रिपोर्ट सही

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर के बाड़ी स्कूल में मिड-डे मील के तहत परोसी गई खीर खाने के बाद बीमार हुए 41 बच्चों की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। उल्टी की शिकायत के बाद बच्चों का उपचार किया गया। अब सभी बच्चों को कुल्लू और पतलीकूहल अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। मामले की एसडीएम मनाली की ओर से जांच की जा रही है। पानी के भरे सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें पानी ठीक पाया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि जांच के दौरान पानी के सैंपल लिए गए थे। इनकी लैब रिपोर्ट मिल गई है। जांच रिपोर्ट में पानी सही पाया गया है। अभी बच्चों के बीमार होने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
एसडीएम ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कहा कि जांच चल रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पक्षों के बयान भी दर्ज किए हैं। अभी तक स्कूल स्टाफ, मिड-डे मील वर्करों, जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान कलमबंद किए जा चुके हैं। प्रशासन यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि बच्चों ने मिड-डे मील में क्या-क्या खाया, भोजन तैयार करने और परोसने की पूरी प्रक्रिया क्या रही।
विज्ञापन

जांच के दौरान स्कूल की व्यवस्था, मिड-डे मील तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पानी की आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए उपचार सहित विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें