सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के
खिलाफ सख्ती बरतने का फैसला लिया है। विभाग ने जिले में 400 उपभोक्ताओं को
नोटिस भेज दिए हैं।
बिल जमा करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर
बिल जमा नहीं करवाया तो फिर विभाग कनेक्शन काटना शुरू कर देगा। उपभोक्ताओं
के पास विभाग की करीब 12 लाख की राशि फंसी हुई है।
जानकारी के अनुसार विभाग
ने पानी के बिलों के भुगतान के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस जारी
होने के बाद कई उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने आरंभ कर दिए हैं।
बताया जा रहा
है कि विभाग की सरकारी कार्यालयों में लाखों की राशि फंसी हुई है। विभाग ने
सरकारी विभागों को भी नोटिस भेजे हैं। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता
बीएल गुप्ता ने कहा कि कुल्लू जिले में उपभोक्ताओं के पास लगभग बारह लाख
रुपये की राशि फंसी हुई है। विभाग ने 400 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15
दिनों का अल्टीमेटम दिया है।