फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रिद्धि-सिद्धि फाउंडेशन कुल्लू के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वीरवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) के माध्यम से प्रशासन को तीन प्रमुख जनहित के मुद्दों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धर्म परिवर्तन पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने, जिले में नशे पर सख्ती से रोक लगाने और कुल्लू की कूड़ा डंपिंग साइट की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

फाउंडेशन की संस्थापक पुष्पा शर्मा ने कहा कि इन तीनों मुद्दों को लेकर लोगों में चिंता है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि डंपिंग साइट की समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए। नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और अवैध या कानून के विरुद्ध होने वाले धर्म परिवर्तन के मामलों पर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि एक माह के भीतर उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा और प्रशासन व सरकार से जवाब मांगेगा। उन्होंने कहा कि जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्याओं का प्रभावी समाधान चाहिए। इस दौरान रिद्धि-सिद्धि फाउंडेशन की संस्थापक पुष्पा शर्मा, कोषाध्यक्ष अवंतिका शर्मा, सदस्य तृप्ता शर्मा, कोमल ठाकुर, निशा शर्मा, मीनाक्षी, कला देवी, निर्मला देवी, कमला देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें