फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में मक्की की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार

Wed, 28 May 2025 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नगदी फसल मटर और लहसुन को किसानों ने अपने खेतों से निकाल दिया है। खेत खाली हैं। अब किसान बारिश के इंतजार में हैं। बारिश होने के बाद ही किसान मक्की की बिजार्ई कर सकेंगे। हालांकि मक्की की बिजाई के लिए अभी समय है। मक्की की बिजाई मध्य जून तक की जा सकती है लेकिन जिस तरह से मौसम बना हुआ है, उससे किसानों को चिंता सताने लगी है। समय पर बारिश नहीं होती है तो किसान मक्की की बिजाई कैसे कर सकेंगे। कुल्लू जिला में 9,000 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की की पैदावार होती है। कुल्लू जिले में खेती के लिए 80 फीसदी किसान बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में मौसम अनुकूल न रहने से किसानों की चिंता बढ़ जाती है।
विज्ञापन

हालांकि समय के साथ लगातार कुल्लू में मक्की का उत्पादन कम होता जा रहा है। किसान अब नगदी फसलों की ओर से मुड़ने लगे हैं। नगदी फसलों से किसानों को अच्छी कमाई भी हो रही है। घाटी के किसान विनोद ठाकुर, मनोहर लाल ठाकुर, देव चंद, प्रेम सिंह, नोख राम, दिले राम ठाकुर और ध्यान सिंह का कहना है कि मई महीने में खुलकर बारिश नहीं हुई है, ऐसे में बिजाई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों ने कृषि प्रसार केंद्रों से मक्की का बीज लेकर रखा हुआ है। अब किसान बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। पर्याप्त नमी के बाद मक्की की बिजाई का कार्य शुरू हो जाएगा।
इस संबंध में कृषि उपनिदेशक कुल्लू सुशील शर्मा ने कहा कि मक्की की बिजाई के लिए अभी समय है। जिन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा नहीं है, वहां किसान बारिश के बाद मक्की की बिजाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें