फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वोल्वो आई, उम्मीद लाई, मनाली ने फिर पकड़ी रफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में आपदा के बाद पहुंची वोल्वो बस सेवा।-संवाद
विज्ञापन
लगभग एक महीना बाद मनाली की सरहद तक चुनौतियों को पार कर पहुंचीं पांच वोल्वो
विज्ञापन

प्रशासनिक तौर पर अभी वोल्वो चलाने की अनुमति नहीं, दो-तीन दिन में शुरू होगी सेवा
16 मील में सड़क दुरुस्त करने के बाद होगा मनाली के लिए वोल्वो बसों का नियमित संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। लगभग एक महीने की खामोशी के बाद मनाली की वादियों में वोल्वो बसों की गूंज सुनाई दी है। बारिश और आपदा के कारण टूटी हुईं सड़कों ने पर्यटकों की रफ्तार थाम दी थी लेकिन अब हालात संभल रहे हैं।
पांच वोल्वो बसों ने चुनौतियों को पार कर मनाली की सरहद छू ली है। इससे पर्यटन उद्योग में नई जान आ गई है। हालांकि, अभी प्रशासनिक हरी झंडी बाकी है। 16 मील का रास्ता दुरुस्त होते ही पर्यटन नगरी मनाली फिर पर्यटकों से गुलजार हो उठेगी। लगभग 33 दिन के बाद मनाली में वोल्वो बस पहुंची है। हालांकि सड़क खराब होने के कारण प्रशासनिक तौर पर फिलहाल कुल्लू से मनाली के बीच वोल्वो बस चलाने की अनुमति नहीं है। दो तीन दिन में सड़क दुरुस्त होते ही वोल्वो बसों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। सोमवार को पांच वोल्वो बसें चुनौतियां पार करते हुए मनाली पहुंचीं।
विज्ञापन


मनाली में 26 अगस्त को आई आपदा के बाद सड़कों की हालत खस्ता है। बरसात के कारण 19 अगस्त से मनाली में वोल्वो बस नहीं आई। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ने उपायुक्त मंडी से मांग कर कुल्लू तक नियमित रूप से बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अब कुल्लू से मनाली तक की सड़क पर वोल्वो बसों का संचालन होने का इंतजार है। सोमवार को कुल्लू से मनाली के लिए लगभग 20 वोल्वो बसें निकली थीं लेकिन रायसन से आगे नहीं आ पाईं। पांच बसें ही वोल्वो बस स्टैंड मनाली पहुंचीं। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने कहा कि मंडी प्रशासन ने कुल्लू तक नियमित बस सेवा शुरू कर दी है। अब कुल्लू प्रशासन से भी एसोसिएशन मांग करेगी। उन्होंने उपायुक्त मंडी का वोल्वो शुरू करने के लिए आभार भी जताया।
विज्ञापन

एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ बसें अपने जोखिम पर मनाली पहुंची है। 16 मील में अभी सड़क ठीक नहीं है। दो तीन दिन सड़क ठीक होने के बाद वोल्वो बसों का मनाली तक संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें