फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुम्मा में स्वयंसेवियों ने रोपे 120 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई विशेष शिविर आयोजित कर रही है। रविवार को विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। रोटरी क्लब कुल्लू के सहयोग से सुम्मा में पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें स्वयंसेवियों ने देवदार और बान के 120 पौधे रोपे। रोटरी क्लब के चेयरमैन राजीव और उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।
विज्ञापन

नशामुक्त भारत अभियान और माय भारत कार्यक्रम के तहत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रवक्ता भूपेंद्र मेहता ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक कार्तिक, कैलाश, निखिल बोध और भूपेंद्र ने वर्तमान स्वयंसेवियों को परेड और ड्रिल का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम प्रभारी बहादुर सिंह ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें