फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रैला में स्वयंसेवियों ने सीखा नैतिकता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकालकर की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर के शैक्षणिक सत्र में हिंदी प्रवक्ता मुकेश ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवियों को नैतिकता, अच्छे आचरण और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का होना भी जरूरी है। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी सब्जा चंद नेगी ने बताया कि शिविर में कुल 27 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को समाजसेवा, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी का महत्व सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें