फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वयंसेवियों ने रथ मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्धिक सत्र में प्रसिद्ध कलाकार डॉ. संजू पॉल ने स्वयंसेवियों से किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में मंगलवार को विभिन्न सामाजिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इससे पहले स्वयंसेवकों ने रथ मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया। नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने भी अभियान में भाग लेकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में प्रसिद्ध कलाकार डॉ. संजू पॉल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ रचनात्मक संवाद किया और उन्हें अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक असीम राणा, प्रवक्ता अंजू हाजरी, सीता राखा और कला अध्यापक अमित कौंडल भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी मंजू आनंद और डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें