फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जनजातीय उत्सव में वॉलीबाल, क्रिकेट रहेंगे मुख्य आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलकूद...
विज्ञापन

बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर रेस भी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। 15 अगस्त से शुरू होने वाले जनजातीय उत्सव के लिए वीरवार को खेलकूद उपसमिति की बैठक हुई। उपसमिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस उपअधीक्षक रश्मि शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जनजातीय उत्सव में विभिन्न प्रकार की खेलकूद गतिविधियों और प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य आकर्षण वॉलीबाल प्रतियोगिता रहेगी, जिसे दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में केवल जिला स्तरीय टीमें हिस्सा ले सकेंगी, जबकि दूसरी श्रेणी सभी क्षेत्रों से आने वाली टीमें भाग लेंगी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। स्तींगरी मैदान में टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्लो साइकिलिंग के साथ-साथ जूनियर, महिला और सीनियर सिटीजन वर्ग के लिए मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर जैसे पारंपरिक एवं मनोरंजक ग्रामीण खेल भी शामिल किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें