बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की सराज घाटी के देवता विष्णु नारायण पेड़चा 31 वर्ष बाद तीर्थ स्थल बूढ़ाकेदार में शाही स्नान करेंगे। वीरवार को देवता पूरे लाव लश्कर के साथ अपने देवालय से रवाना हुए हैं।
भगवान विष्णु नारायण पेड़चा की रथयात्रा में गांव पेड़चा, अल्बाह, गनोलीनाल, लौऊटी के साथ मोहनी, सराज, खौली, जुफरकोट गांवों के लोग शामिल हैं। कारदार टीसी महंत ने बताया कि देवता विष्णु नारायण पेड़चा 1995 के दशक में बूढ़ा केदार की तीर्थ यात्रा पर गए थे।
इस बार देव आदेशानुसार 11 जून को देवता विष्णु नारायण फिर से बूढ़ाकेदार में स्नान करेंगे। चार दिन के दौरे के दौरान 12 जून की सुबह तीर्थ स्थान बूढ़ाकेदार में अपने सैकड़ों हारियानों के साथ शाही स्नान कर आस्था की डुबकी लगाएंगे। 14 जून को नारायण मंदिर पेड़चा में आराध्य देवता मार्कंडेय ऋषि पेड़चा की अध्यक्षता में देवता का दौरा संपन्न होगा। संवाद