जीडीसी कुल्लू की पीटीए कार्यकारिणी गठित
दो बैठकें बेनतीजा, तीसरी में बनी कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू (जीडीसी) की नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सोम किशन शर्मा ने पिछले शैक्षणिक सत्र 2024-25 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
इसके उपरांत निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामनाथ की निगरानी में सर्वसम्मति से पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हालांकि, इससे पहले महाविद्यालय में पीटीए की हुई दो बैठकें बेनतीजा रही हैं। अभिभावकों की संख्या कम रहने से नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया था लेकिन अब नियमों के अनुसार तीसरी बैठक में कार्यकारिणी बनाई गई है।
निर्वाचन अधिकारी डाॅ. रामनाथ ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीटीए के समस्त पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। नई कार्यकारिणी में वीरेंद्र शर्मा को प्रधान, राकेश सुल्तान को उपप्रधान, प्रो. दीप लाल को सचिव, मोहन बाली को संयुक्त सचिव और पुरुषोत्तम चंदेल को कोक्षाध्यक्ष चुना गया। सुजाता शर्मा, वीर सिंह, बुद्धि सिंह, जयनंद, डाॅ. सुमित, डाॅ. बबली जोशी, डाॅ. अश्वनी, डाॅ. संतोष और डाॅ. मोनिका को कार्यकारिणी का सदस्य चुना। इस संबंध में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सोम किशन शर्मा ने नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी है। महाविद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पीटीए कार्यकारिणी के गठन से महाविद्यालय के शैक्षणिक, खेल और विकास की दिशा में बेहतर प्रयास किए जाएंगे।