फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न्यूली-शैंशर मार्ग फिर बंद, सेब-सब्जी लेकर जा रहे 70 से ज्यादा वाहन फंसे

Sun, 24 Aug 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग में पांच से अधिक स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

बागवानों की चिंता बढ़ी, बोले- काला पड़ने लगा सेब, नहीं मिलेंगे बेहतर दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। न्यूली-शैंशर मार्ग पर भूस्खलन की मार एक बार फिर भारी पड़ी है। शनिवार रात की बारिश के बाद पांच से अधिक स्थानों पर मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है और 70 से अधिक वाहन बीच रास्ते में फंसे हैं।
सेब की फसल समय पर मंडियों तक न पहुंचने से बागवानों को भारी नुकसान का खतरा है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में पांच से अधिक स्थानों पर भूस्खलन होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार चिनाहड़ी, रॉह, रवाड, घाटा, थुआरी कैंची आदि स्थानों में भूस्खलन हुआ है। इससे सेब और सब्जी आदि उत्पाद से भरे वाहन रास्ते में फंस गए हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क बार बार बंद होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। अब बगीचों में सेब काला पड़ना शुरू हो गया है। इससे सब्जी मंडी में भी उनके सेब उत्पादन को ठीक से दाम नहीं मिल पाएंगे। बागवानों को इससे नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस मार्ग पर जगह जगह मशीने तैनात की जाएं ताकि समय रहते मार्ग बहाल हो सके और लोग अपने फल और सब्जी उत्पाद को मंडियों तक पहुंचा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें