फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विपुल, विनय और यश बनाए अध्यक्ष

Sat, 16 Mar 2024 04:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल कुल्लू ने तीन वार्डों में किया समितियों का गठन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 8, 9, 10 एवं 11 में जल्द बनेंगी उपसमितियां : दिनेश सेन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। व्यापार मंडल कुल्लू ने शनिवार को नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर चार, पांच, छह और सात के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल कुल्लू के अध्यक्ष मदन लाल सूद ने की। शनिवार सुबह 11:00 बजे रामा सामुदायिक भवन लोअर ढालपुर में हुई बैठक में उपरोक्त वार्डों में समितियों का गठन किया।
इसमें वार्ड पांच का अध्यक्ष विपुल पराशर को चुना गया है। बुशैहरी लाल को उपाध्यक्ष, आदित्य चौधरी को महासचिव, मुरारी लाल को सचिव बनाया गया। वार्ड छह से विनय सूद को अध्यक्ष, अजय प्रताप को उपाध्यक्ष, सुनील दत्त को महासचिव, शाहबुद्दीन को सचिव और कुनाल शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वार्ड सात से यश शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक दिनेश सेन ने व्यापार मंडल के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि कुल्लू शहर के शेष बचे हुए वार्ड नंबर 8, 9, 10 एवं 11 में उपसमितियों का गठन शीघ्र किया जाएगा। अध्यक्ष मदन लाल सूद ने कुल्लू शहर के सभी व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे सभी 200 रुपये का शुल्क जमा करवाकर व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने में सहयोग करें। इस मौके पर संरक्षक रितेश काईस्था, उपाध्यक्ष इंद्र चावला और जगदीश बंगा, महासचिव सुबोध कुमार तथा कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें