लाहौल के गोंधला में स्नो फेस्टिवल के दौरान बर्फ पर रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेते युवा-डीपी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। गोंधला के केवांग में चल रहे स्नो फेस्टिवल में खेल प्रतियोगिताओं में युवक और महिला मंडल बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। पहले दिन सोमवार को बुनाई प्रतियोगिता में थोरंग गांव की रिंगजिन आगमों प्रथम, खंगसर गांव की विमला देवी द्वितीय रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। सुचेता और सुमन ने पहला, डॉक्टर शबनम और फूलां देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में 17 महिलाओं ने दमखम दिखाया। पुरद गांव की विमला देवी ने स्टीक निशाना साधते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। तांजिम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। स्नो वॉल हिटिंग में दालंग के सुशील के सुशील और सुरेश की टीम पहले, संजीव और टीम दूसरे, महिला वर्ग स्नो वॉल हिटिंग में केलांग की टीम पहले, थोरंग की टीम दूसरे स्थान पर रही। रस्साकशी पुरुष वर्ग में खंगसर की तेजस टीम विजेता रही। पिकअप यूनियन ने रस्साकशी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग रस्साकशी में खंगसर पहले, शूलिंग दूसरे स्थान पर रही। संवाद