फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थरमाण में बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड से उठाई समस्या, किया जाए समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत ग्राहण के गांव थरमाण के ग्रामीण बार-बार बिजली गुल होने से परेशान हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन गांव की बिजली गुल हो रही है। बीते बुधवार की शाम को बिजली गुल होने से लोग रातभर अंधेरे में रहे। वीरवार दोपहर बाद बिजली की आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली।
ग्राम सुधार कमेटी के प्रधान अनूप भंडारी, महिला मंडल प्रधान निर्मला देवी, ग्रामीण अमित, वेद प्रकाश, मुनीष भंडारी, युवा मंडल प्रधान हर्ष ठाकुर ने कहा कि कभी ट्रांसफार्मर में फ्यूज उड़ जाता है तो कभी तार टूटने से बिजली गुल हो जाती है। स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि बिजली की समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए। अन्यथा ग्रामीण बिजली बोर्ड के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे। ग्राम सुधार कमेटी की ओर से मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को भी प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा। वहीं विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस बारे में कनिष्ठ अभियंता और फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए हैं। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें