.......फोटो सहित
सड़क की हालत को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारी से मिले गांववासी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत जमद के गांव गलवाहधार तक नौ माह से बस नहीं पहुंच रही है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी से मिले और अपनी समस्या से अवगत करवाया।
वार्ड पंच तारा देवी, चंद्रादेवी, सत्या देवी, किरणा देवी, हीरा देवी, अनूप राम ने कहा कि बस नहीं आने से लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से अधूरे पड़े डंगे को पूरा करने की मांग की है। बंजार बस अड्डा प्रभारी जगदेव का कहना है कि गलवाहधार के पास लोक निर्माण विभाग का डंगा अधूरा है। इस कारण बस आगे नहीं जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि ग्रामीण मिले थे। उन्होंने सड़क को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। संवाद