फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और बिजली के मुद्दे उठाए

Wed, 24 Dec 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के बठाहड़ में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के दौरान एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू व लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के बठाहड़ में मंगलवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने की। इस दौरान एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति अध्यक्ष राम सिंह मियां विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल संकट, बिजली, परिवहन, पुल, स्वास्थ्य आदि मामले उठाए। कार्यक्रम में कुल 13 लिखित शिकायतें और कुछ मौखिक शिकायतें दर्ज हुई है। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि शेष मामलों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और गांव स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान घर-द्वार पर हो, इसलिए कार्यक्रम करवाया गया है। लोगों को इसका लाभ भी मिला है। इस दौरान ग्राम पंचायत मशियार की प्रधान शांता देवी, ग्राम पंचायत शिल्ली की प्रधान शेतू देवी, ग्राम पंचायत शरची की प्रधान रामेश्वरी ठाकुर, ग्राम पंचायत शिल्ली के उप प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत तुंग की पूर्व प्रधान रोशनी देवी, बंजार कांग्रेस के नेता टीसी महंत, गुमत राम, बली राम, धनेश्वर प्रसाद डोड, पूर्व प्रधान खूब राम, पूर्ण चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें