फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पिन पार्वती नदी का रुख मोड़ने पर सपांगणी के ग्रामीण तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचपीसी पर लगाया अवैज्ञानिक तरीके से अतिक्रमण का आरोप
विज्ञापन

कहा, पहले नदी के राइट बैंक की तरफ लगाई जाए सुरक्षा दीवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। एनएचपीसी ने आवासीय परिसर की सुरक्षा के लिए पिन पार्वती नदी में खोदाई का कार्य शुरू कर दिया है। सपांगणी के ग्रामीणों ने एनएचपीसी के इस कार्य का विरोध शुरू कर दिया है।
प्रभावित ग्रामीणों और तलाड़ा पंचायत के लोगों ने एनएचपीसी प्रबंधन को घेरते हुए कहा कि नदी के बीच अवैज्ञानिक तरीके से खोदाई हो रही है। एनएचपीसी अपनी इमारतों को बचाने के चक्कर में गांव के लिए खतरा पैदा कर रही है। ग्राम पंचायत तलाड़ा के प्रधान मोहर सिंह ने बताया कि सपांगणी गांव के लोग एक तरफ प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एनएचपीसी गांव की उपजाऊ भूमि को खतरा पैदा कर रही है।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि एनएचपीसी पहले राइट बैंक में सुरक्षा दीवार का निर्माण करे ताकि दाहिने तट पर बसे ग्रामीणों की बरसात से पूर्व उनकी समस्या का समाधान हो सके। ग्रामीण मेहर सिंह कारदार, मोहर सिंह, तीर्थ राम, गुड्डू, रोशन लाल, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से सुरक्षा के उपाय और अन्य पुख्ता प्रबंध नहीं हो पाए हैं, लेकिन एनएचपीसी प्रबंधन नदी में अतिक्रमण कर रहा है।
पंचायत प्रधान ने बताया कि एनएचपीसी प्रबंधन अवैज्ञानिक तरीके से नदी की खोदाई कर रहा है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि एनएचपीसी सपांगणी में नदी के बहाव को दूसरी तरफ मोड़ रही है तथा मलबे को एक तरफ धकेला जा रहा है। नदी के दाहिनी ओर उपजाऊ भूमि के अलावा ग्रामीण बस्तियां हैं।
विज्ञापन

पंचायत और स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर एनएचपीसी प्रबंधन ने नदी का बहाव राइट बैंक की ओर मोड़ा तो वे एनएचपीसी और सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल देंगे। एनएचपीसी के परियोजना के प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि एनएचपीसी अपनी पुरानी सीमा पर निर्माण कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें