बंजार कॉलेज में करवाईं साहित्यिक प्रतियोगिताएं
विद्यार्थियों ने सात प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में हिंदी विभाग एवं साहित्यिक समिति के तत्वावधान में विविध साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
इनमें भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन, कविता पाठ, सुलेख और नारा लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इसका संचालन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लता ठाकुर एवं विकास ठाकुर ने किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रमेश यादव मुख्यातिथि रहे जबकि उपप्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई।
मुख्यातिथि डॉ. रमेश यादव ने कहा कि इस प्रकार की साहित्यिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, सृजनशीलता एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। डॉ. रेणुका थपलियाल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जीवन को सरल बनाने का माध्यम है। भाषण प्रतियोगिता हिमानी ठाकुर प्रथम, वंशिका द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। कविता पाठ में विकास ने प्रथम, किरण ने द्वितीय, कुलजीत ने तृतीय स्थान पाया। निबंध लेखन में चमना ने प्रथम, अक्षिता ठाकुर ने द्वितीय और रोहित शर्मा ने तृतीय स्थान पाया। चित्रकला में गोपाल ठाकुर ने पहला, पल्लवी ने दूसरा और कविता ने तीसरा स्थान पाया। नारा लेखन में हंसा ठाकुर प्रथम, पल्लवी द्वितीय, रीना तृतीय और सुलेख लेखन प्रतियोगिता में ज्योति ठाकुर प्रथम, भावना देवी द्वितीय और वैशाली तृतीय रहीं।