ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी ने ग्राम पंचायत लारजी के गांव थुआरी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।-
सैंज (कुल्लू)। ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी ने ग्राम पंचायत लारजी के गांव थुआरी में नेत्र जांच शिविर लगाया। इसमें 75 लोगों की आंखों की जांच की गई।
शिविर में मोतियाबिंद की जांच की गई। आयोजकों के अनुसार यह शिविर प्रदेश सरकार के सहयोग से खासकर अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए लगाया गया था। संस्था के निदेशक दीपक शर्मा ने बताया कि शिविर में ग्राम पंचायत लारजी के लोगों ने भाग लिया। शिविर में नेत्र जांच अधिकारी डॉ. पूर्वा ने लोगों की आंखों की जांच की। इनमें 9 लोगों की आंखों में दिक्कत पाई गई। इन्हें उपचार की सलाह दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के नरेश, गौरव, हैपी ठाकुर, अरुण के साथ स्थानीय वार्ड पंच उर्वशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पार्वती, रोटरी आई हॉस्पिटल के विनोद ने योगदान दिया। संवाद