भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में नशा करते दो युवकों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें युवक पुल के नीचे अंधेरे में छिपकर नशा कर रहे थे। इस बीच स्थानीय लोग वहां पर आ गए।
स्थानीय लोगों ने इन दोनों का एक वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सिंथेटिक ड्रग्स का नशा करने की तैयारी में थे। गौर रहे कि कुल्लू में पिछले कुछ दिनों से चिट्टा के खिलाफ अभियान चलाया गया है। कई जगह लोग नशा करने वालों का पकड़ने के साथ ही उनका वीडियो भी बना रहे हैं। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस नशे की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएगी। संवाद