फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी, माइनस 10 डिग्री में घर-घर जाकर पिलाई खुराक

Thu, 20 Feb 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में भारी बर्फबारी और माइनस 10 डिग्री में आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर प
विज्ञापन
कृमि मुक्त दिवस पर जिले के 2025 बच्चों को दी एल्बेंडाजोल की दवाई
विज्ञापन


107 महिला कर्मियों ने इस अभियान को दिया अंजाम, डीसी बोले शाबाश


अशोक राणा

केलांग (लाहौल-स्पीति)। कृमि मुक्त समाज के लिए माइनस 10 डिग्री तापमान और बर्फबारी के बीच 107 महिला कर्मचारियों ने घर-घर दस्तक दी।
ठंड और जान की परवाह किए बिना लाहौल घाटी में 37 आशा और 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों और युवाओं को एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक पिलाई।
विज्ञापन

दरअसल, 20 फरवरी को कृमि मुक्त दिवस पूरे देश में मनाया गया। घाटी में अचानक हुई बर्फबारी के बीच घर-घर दस्तक देकर बच्चों और युवाओं को खुराक की डोज देना किसी चुनौती से कम नहीं था। महिलाओं की ड्यूटी के प्रति समर्पण की भावना के आगे बर्फबारी और कड़ाके की ठंड भी छोटी पड़ गई। प्रतिकूल मौसम के बावजूद लाहौल में 6 महीने से 5 साल तक के 570 बच्चे, 6 से 19 साल तक के बच्चों को सफलतापूर्वक एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक दी गई। इस पूरे अभियान को 37 आशा और 70 आंगनबाड़ी वर्करों ने अंजाम दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशबिंद्र ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के बीच अभियान को पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं था। लाहौल के कुछ दुर्गम इलाकों में एक फीट तक हिमपात हुआ है। तापमान माइनस 10 डिग्री तक लुढ़क गया है। बावजूद इसके आंगनबाड़ी और आशा वर्करों ने हिम्मत नहीं हारी और बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक पिलाई। उधर, उपायुक्त राहुल कुमार ने बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए विभाग के साथ महिला कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें