न्यूली/सैंज (कुल्लू)। 12 वर्षों के बाद अधिष्ठात्री दुर्गा देहुरी बनोगी कोठी की ऐतिहासिक परिक्रमा पर निकली हुई हैं। सिउंड में माता दुर्गा के देवरथ सहित कारकूनों का नदी पार करते हुए सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में नदी के प्रवाह के बीच माता के देवरथ के साथ देवलु उतरते हैं और देवरथ सहित नदी को पार करते हैं। हालांकि यह काम आसान नहीं है। गौर रहे कि इन दिनों बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में नदी पार करना मुश्किल भरा रहता है। बंजार में पिछले दिनों भी दूध के बर्तन लेकर आई ग्रामीण महिलाओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नाला पार किया था। बरहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सामने आने के बाद अब कई तरह की प्रतिक्रियाएं लोगों की देखने को मिल रही हैं।