फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू की 17 सड़कों पर दौड़ने लगे वाहन

Sat, 22 Feb 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला में बर्फबारी के बाद वादियां ​खिल गई हैं, यहा पर्यटक खूब आनंद ले रहे हैं। संव
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद बंद थे मार्ग, जीवा नाला और गड़सा में चार बिजली ट्रांसफार्मर ठप
विज्ञापन

कम होने लगीं दुश्वारियां, जलोड़ी दर्रा से एनएच 305 बड़े वाहनों के लिए चल रहा बंद
सोझा से जलोड़ी दर्रा और सोलंगनाला से अटल टनल तक जा रहे फोर बाई फोर वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में दो दिन पहले बारिश और बर्फबारी के बाद बंद 17 सड़कें बहाल हो गई हैं। इन सड़कों पर वाहन दौड़ने से लोगों की दुश्वारियां कम हो गई हैं। लोगों ने सड़कें बहाल होने से राहत की सांस ली है।
हालांकि, नेशनल हाईवे 305 जलोड़ी दर्रा से होकर बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। सोझा से जलोड़ी दर्रा तक फोर बाई फोर वाहन चल रहे हैं। साथ ही मनाली के सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग की तरफ भी फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति है। दूसरी ओर से जीवा नाला और गड़सा में बिजली के चार ट्रांसफार्मर अभी बंद हैं। बताया जा रहा है कि 33 केवी की लाइन में फाल्ट के चलते बिजली के ट्रांसफार्मर है। वहीं, शनिवार को सुबह के समय घाटी में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर तक धूप खिली। इसके बाद फिर मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। फरवरी के तीसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बिगड़ने से कुल्लू के बागवान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक ठंड और गर्मी डाल सकती है फ्लावरिंग पर असर
निचले क्षेत्रों में इन दिनों प्लम के पौधों में फ्लावरिंग का दौर शुरू हो गया है। बागवानों का मानना है कि फ्लावरिंग के दौरान मौसम साफ रहना जरूरी है। अचानक ठंड और गर्मी फ्लावरिंग पर असर डाल सकती है। घाटी के बागवान प्रेम कुमार, नवनीत भारद्वाज ने कहा कि इस बार मौसम का रुख बागवानों के अनुकूल नहीं रहा है। हालांकि, दो दिन पहले हुई बारिश और बर्फबारी ने बागवानों को राहत दी है। फ्लावरिंग की प्रक्रिया गर्मी का असर बढ़ते ही तेज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें