फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रिक्त पद छीन रहे विज्ञान पढ़ने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में विज्ञान संकाय के प्रवक्ताओं के रिक्त पद विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी पड़ रहे हैं। घाटी के 19 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में से प्रदेश सरकार ने केवल चार विद्यालयों में ही विज्ञान संकाय संचालित करने की अनुमति दी है। चिंताजनक बात यह है कि इनमें से एक विद्यालय में विज्ञान प्रवक्ता का पद वर्षों से रिक्त होने के कारण वहां विज्ञान संकाय की पढ़ाई पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

लाहौल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, जाहलमा, त्रिलोकनाथ और केलांग में विज्ञान संकाय स्वीकृत है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ में विज्ञान प्रवक्ता का पद लंबे समय से खाली होने के कारण विद्यार्थी विज्ञान विषय में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। शेष तीन विद्यालयों में जमा एक और जमा दो की विज्ञान कक्षाओं में केवल 17 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार विज्ञान प्रवक्ताओं की कमी के चलते विद्यार्थियों को वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर विज्ञान शिक्षा का पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा है। मजबूरी में कई अभिभावक अपने बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए कुल्लू और अन्य क्षेत्रों के विद्यालयों में भेज रहे हैं। अभिभावक रमेश, किशन, हरि और रिगजिन ने प्रदेश सरकार से सभी स्वीकृत विद्यालयों में विज्ञान प्रवक्ताओं के रिक्त पद शीघ्र भरने तथा विज्ञान शिक्षा का दायरा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि घाटी के अन्य विद्यालयों में भी विज्ञान संकाय शुरू करने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा मिल सके। उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रशांत ने बताया कि विभाग प्रत्येक माह विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के प्रवक्ताओं के रिक्त पदों की सूची निदेशालय भेजता है। उम्मीद है कि जल्द पद भरे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें