फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव आदेश से बंधी ऊझी घाटी, होटल, टीवी और हॉर्न सब बंद

Wed, 14 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में मकर संक्रांति के मौके पर भगवान रघुनाथ मदिंर में ​खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्या
विज्ञापन
मकर संक्रांति से शुरू हुए देव आदेश, कड़े देव नियमों में बंधे घाटी के 14 गांव
विज्ञापन

न डीजे बजेगा, जोर से चिल्लाने, कृषि कार्य और गोबर निकालने पर भी प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी से सटे 14 गांव मकर संक्रांति के दिन से कड़े देव नियमों में बंध गए हैं। अगले 42 दिन तक होटलों में न डीजे बजेगा और न ही घरों में टीवी ऑन होगा। जोर से चिल्लाना, सिटी और हॉर्न बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
देव आदेश के बाद उझी घाटी शांत हो गई है। दरअसल, मनाली के कई गांवों में मकर संक्रांति के बाद ग्रामीण कड़े देव नियमों में बंध गए हैं। सिमसा में देवता कार्तिक स्वामी के मंदिर का कपाट संक्रांति पर बंद हो गए हैं। गौशाल गांव में कंचन नाग, व्यास ऋषि और गौतम ऋषि का मंदिर विधिवत पूजा के बाद बंद कर दिया गया है। सिमसा और इसके साथ लगते पांच गांवों में एक महीने जबकि गौशाल और आसपास के नौ गांवों में लोग देवता के नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ गांवों में कृषि कार्य और गौशाला से गोबर निकालने पर भी प्रतिबंध रहेगा। 42 दिन बाद मंदिर के कपाट खुलेंगे, तब तक ग्रामीण देव आदेश का पालन करेंगे।

मान्यता है कि गांव के आराध्य देव 14 जनवरी से तपस्या में लीन हो जाएंगे। मकर संक्रांति पर देवता की मूर्ति पर कपड़े से छानी गई मिट्टी का लेप लगाया गया और उसके बाद विधिवत पूजा के बाद कपाट को बंद कर दिए गए हैं। लिहाजा, ऊझी घाटी के गोशाल गांव सहित कोठी, सोलंग, पलचान, रुआड़, कुलंग, शनाग, बुरुआ तथा मझाच गांवों में देव आदेश लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें