फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी की दुकान में लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम-1994 (पीसीएंडपीएनडीटी) के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसका आयोजन जिला न्यायवादी एनएस चौहान की अध्यक्षता में जिला अस्पताल में सीएमओ के कार्यालय में हुआ। इस मौके पर सात मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कहा कि जनता के हित को देखते हुए समिति ने डॉ. विकास रस्तोगी को हरिहर अस्पताल ढालपुर में भेजने तथा हरिहर अस्पताल ढालपुर से अल्ट्रासाउंड मशीन को हरिहर अस्पताल भुंतर में स्थानांतरित करने की अनुमति प्रदान की। इसके अलावा गौतम अस्पताल पतलीकूहल के नवीनीकरण, भुंतर वैली अस्पताल से अल्ट्रासाउंड मशीन को भुंतर ओल्ड एयरपोर्ट गेट से नए एयरपोर्ट गेट में स्थानांतरित करने, मिशन अस्पताल आनी में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद कर इसे एसआर अस्पताल कलैहली में स्थानांतरित करने, एलडब्ल्यू अस्पताल मनाली से अल्ट्रासाउंड मशीन को बंद कर इसे सीएचसी सेंटर कटराईं स्थानांतरित करने तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी की मेडिकल शॉप नंबर 13 में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की अनुमति दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश तथा सहायक प्रदीप कल्याण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें