फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू कार्निवाल के लिए बनाईं समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में मनाए जाने वाले कुल्लू कार्निवाल का आयोजन 21 से 30 मार्च तक होगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा कार्निवाल के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने विभिन्न समितियों का गठन किया है। इसमें क्राफ्ट बाजार, प्रदर्शनी तथा स्वयं सहायता समूह के लिए समिति बनाई गई है।
विज्ञापन

फैशन शो समिति, फूड स्टाल व खेल समिति, स्वच्छता, जल तथा विद्युत समिति, नीलामी समिति, आवास व परिवहन समिति, कार्यक्रम समिति, खेल समिति, स्टेज प्रबंध समिति, सुरक्षा समिति, मीडिया समन्वय समिति बनाई है। कानून व व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीएम कुल्लू रथ मैदान व प्रदर्शनी मैदान की देखरेख करेंगे, जबकि नायब तहसीलदार उपायुक्त कार्यालय के सामने वाले अपर ढालपुर मैदान की निगरानी करेंगे। इसके अलावा समितियों में एएसपी कुल्लू सहित कई विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। आशुतोष गर्ग ने समस्त समितियों से कुल्लू कार्निवाल को सफल बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें