फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एरियर जारी करने के लिए 90 दिन का दिया अल्टीमेटम

Fri, 02 Feb 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में पेंशनर मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए।
विज्ञापन
कुल्लू। पेंशनरों ने सरकार को 90 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि में पेंशनरों ने सरकार से डीए और एरियर की किस्तें जारी करने की मांग की है। अगर सरकार ने पेंशनरों की मांग को नहीं माना तो पेंशनर सड़कों पर उतरकर अपने हक के लिए प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू में शुक्रवार को हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें डीए और एरियर की लंबित किस्तें जल्द जारी करने की मांग उठाई गई है। पेंशनर पिछले लंबे समय से प्रदेश सरकार से डीए, एरियर और लीव इन कैशमेंट की देय राशि जारी करने की मांग कर रहे हैं।
अब पेंशनरों को आंदोलन की राह पकड़ने के लिए विवश होना पड़ रहा है। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि जिला कांगड़ा जिले के पालमपुर में 17 दिसंबर 2023 को पेंशनर संगठनों की संयुक्त बैठक हुई थी। इसमें सरकार को हर जिले से ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

उसी निर्णय के आधार पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। जिला कुल्लू से भी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम के माध्यम से मांगपत्र भेजा है, ताकि सरकार जागे और पेंशनरों को उनका हक दे। उन्होंने कहा कि सरकार को तीन माह का एल्टीमेटम दिया गया है। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो पेंशनर सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें