फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में युकां 15 लाख सदस्य बनाएगी : हुड्डा

विज्ञापन
ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस के जोनल इंचार्ज
विज्ञापन
कुल्लू। युवा कांग्रेस प्रदेश में 15 लाख सदस्य जोड़ेगी। इसके लिए तीन सितंबर से दो अक्तूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। युवा कांग्रेस से जुड़ा सदस्य खंड स्तर से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी तक के लिए छह पदों पर उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान भी कर सकेगा। हालांकि चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन युवा कांग्रेस पूर्व में करवा चुकी है।
विज्ञापन

यह बात युवा कांग्रेस के जेडआरओ नवनीत हुड्डा ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस खंड, विधानसभा, जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चुनाव करवा रही है। इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन पांच से 16 अगस्त तक करवाए गए हैं। अब सदस्यता अभियान के साथ चुनाव प्रक्रिया भी तीन सितंबर से दो अक्तूबर तक जारी रहेगी। युवा कांग्रेस में कोई भी 18 से 35 साल तक का युवा सदस्य बन सकता है। दो अक्तूबर के बाद जल्द ही चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दौरान विद्याभूषण शर्मा, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें