फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आग में झुलसी दो साल की बच्ची की मौत

Sat, 30 Sep 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। उपमंडल के सौर गांव में आग से झुलसी दो साल की बच्ची नव्या की पीजीआई में मौत हो गई है। बच्ची को गंभीर हालत में कुल्लू से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया था।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने के कारण बच्ची को तीन दिन पहले पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया था। बीते शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। बता दें कि 19 सितंबर को सौर गांव में ढाई मंजिला मकान में आग लग गई थी। इसमें माता-पिता और बेटी झुलस गए थे। बच्ची के पिता लुब्ध राम और माता का उपचार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है।
छोटी बच्ची की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है। इससे पूरा परिवार गहरे सदमे है। परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाने वालों की आंखों से भी आंसू निकल रहे हैं।
विज्ञापन

दो साल की बच्ची की मौत पर मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और नग्गर खंड पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। कहा कि प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें