फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण के घटीगढ़ में भूस्खलन की चपेट में आए दो पर्यटक

Sat, 08 Nov 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मलबा और पत्थरों के साथ 30 मीटर नीचे खाई में गिरे, निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

साथ चल रहे अन्य पर्यटकों ने भागकर बचाई जान, दोपहर के समय हुई घटना



संवाद न्यूज एजेंसी



कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के बरशैणी मार्ग में घटीगढ़ के पास शनिवार को फिर हादसा हो गया। इस दौरान दो पर्यटक भूस्खलन की चपेट में आने से पहाड़ी से नीचे जा गिरे। सड़क से करीब 30 मीटर नीचे गिरने से दोनों घायल हो गए। इस दौरान यहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार गच गई। अन्य साथियों ने भागकर जान बचाई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जान पर खेल कर दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उसके बाद दोनों घायल हुए युवक और युवती पर्यटक को उपचार के लिए जरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से उन्हें भुंतर के हाथीथान में एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन




घटना शनिवार दोपहर के समय की है। बताया जा रहा है कि घायल पर्यटकों के साथ कई अन्य सैलानी और आम लोग पैदल रास्ते से आवाजाही कर रहे थे। इस दौरान कुछ वह घटीगढ़ के पास पहुंचे तो यहां पगडंडी से उतरती बार नीचे गिर गए। इस जगह पर पहले से हुए भूस्खलन हुआ है। घटना के दौरान सैलानियों के साथ अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा भी आ गया। घटना के वक्त अन्य लोगों और सैलानियों ने अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद मणिकर्ण पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि घटना में घायल एक युवती रूचिका गुप्ता निवासी दिल्ली और सुनीथ निवासी तेलंगाना घायल हुए हैं। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें