फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कसोल, मणिकर्ण में गिरने से मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस थाना मणिकर्ण के अंतर्गत मणिकर्ण और कसोल में दो अलग-अलग मामलों में निर्माणाधीन होटलों में काम करने वाले दो लोगों की गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई की रात्रि के समय कसोल में निर्माणाधीन एक होटल में काम करने वाले ओम चंद (40) पुत्र मुलक राम निवासी गांव भडून तहसील चच्योट जिला मंडी की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हालांकि उन्हें उपचार के लिए पुलिस जरी अस्पताल ले गई थी, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में मणिकर्ण के शंगना के पास एक निर्माणाधीन होटल से गिरने से मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री अपने कमरे से फोन करने के लिए बाहर निकला था तो पहली मंजिल से वह अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके गिरने का पता अगले दिन सुबह लगा और जरी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना जब परिवार को दी तो उन्होंने शक जताते हुए इसकी फोरेंसिक जांच की मांग की। इसके बाद मंडी से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वीरवार को शव पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल काॅलेज के लिए भेजा गया है। मिस्त्री की पहचान तिलक राज (33) पुत्र लालमन, निवासी गांगुआड़, डाकघर स्यांज तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें