फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में डायरिया के दो और मामले, 19 हुए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में डायरिया के दो और मामले आए हैं। इससे डायरिया के मरीज 17 से बढ़कर 19 हो गए हैं। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को मनाली के तीन गांवों सिमसा, बरौड़ और गधेरनी में पेयजल के सैंपल भरे हैं। विभाग सैंपल की जांच कर डायरिया फैलने के कारणों का पता लगाएगा। मनाली के तीनों गांवों में डायरिया फैला है। ग्रामीण उल्टी और दस्त की चपेट में आ रहे हैं। इन गांवों में पिछले चार दिन से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को भी डायरिया के दो नए मामले आए हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने तीनों गांवों की पेयजल योजना की क्लोरिनेशन करवाई है। अब स्वास्थ्य विभाग ने टीम गांवों में भेजकर पेयजल के सैंपल भरे हैं। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को एहतियातन ओआरएस और दवा वितरित की है। स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी नग्गर डॉ. कर्ण ने कहा कि शनिवार को डायरिया के दो और मरीज मिले हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम ने डायरिया प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पेयजल के सैंपल भरे हैं। सैंपल की जांच कर डायरिया फैलने के कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें