फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चौहकी गांव में मलाणा नाले की ड्रेजिंग के लिए पहुंची दो मशीनें

विज्ञापन
मलाणा में बादल फटने से चौहकी गांव में मलबे को हटाने में जुटी मशीनरी।-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
कुल्लू। मलाणा नाले में बादल फटने के बाद चौहकी गांव को भी खतरा पैदा हो गया है। चौहकी गांव से बहते मलाणा नाले में पत्थरों के पहाड़ लग गए हैं। बाढ़ आने की स्थिति में गांव को भारी नुकसान हो सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए दो बड़ी मशीनों को चौहकी गांव से मलाणा नाले तक पहुंचाया गया। नाले में ड्रेजिंग की जाएगी ताकि नाले का पुराना स्वरूप लौटाया जा सके। मलबे को किनारे कर गांव को सुरक्षित करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ड्रेजिंग से नाले में आए मलबे को हटाकर किनारे किया जाएगा। इससे बरसात में खतरा कम होगा। बादल फटने के बाद मलाणा नाले में मलबे का पहाड़ बना हुआ है। जब तक इस मलबे को नहीं हटाया जाता है, खतरा बना रहेगा। रविवार को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर डटे रहे। बलाधी गांव का संपर्क अभी भी कटा हुआ है। बलाधी को जोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से एक झूला पुल लगाया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में चौहकी में मलाणा नाले का प्रवाह सामान्य होने से लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों की ओर से मशीनें भेजने के लिए प्रदेश सरकार, मुख्य संसदीय सचिव और प्रशासन का आभार जताया है।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर से दो मशीनें लगाकर ड्रेजिंग का काम शुरू कर दिया है। प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया गया है कि सरकार उनकी हरसंभव सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि प्रशासन लगातार लोगों की मुश्किलें कम करने में जुटा है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें