फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो बूंद जिंदगी की ने खुशियों से भर दिए नन्हे चेहरे

Sun, 21 Dec 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू  अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान में ड्राप्स पिलाती स्वास्थ्य कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में सुबह से लगी रहीं बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए लाइनें
विज्ञापन

विधायक सुंदर ठाकुर ने किया शुभारंभ, बच्चों को अपने हाथों से पिलाई दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और शहर के पोलियो बूथों में सुबह से शाम तक उत्साह का माहौल रहा। पोलियो खुराक ने सुरक्षा की गारंटी देकर बच्चों के चेहराें पर मुस्कान लौटा दी जबकि स्वास्थ्यकर्मी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हर बच्चे तक खुराक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
बच्चों को पोलियोमाइलाइटिस नामक गंभीर बीमारी से बचाने के लिए परिजनों में उत्साह देखने को मिला। ...दिन रविवार, स्थान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। ...समय 8:35 बजे, अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए परिजनों का आना शुरू हुआ। 10 बजे तक अस्पताल में बच्चों के साथ लाइनें लग गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बारी-बारी से हर एक बच्चे को दवा पिलाने का जारी रखा। 11:45 बजे सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अस्पताल में पहुंचकर जनशक्ति और माइक्रो-प्लानिंग अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं बच्चों को दवा भी पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में शाम 4 बजे तक बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलाने के लिए परिजनों का आना जारी रहा। अस्पताल में 550 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। करीब इतने ही बच्चों को दवा उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा शहर के लोअर विंग, गांधीनगर पोलियो बूथ में भी आलम पूरा दिन यही रहा। गांधीनगर में शाम 4 बजे तक शून्य से पांच साल तक के 171 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस जनशक्ति और माइक्रो-प्लानिंग अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें