फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसकेटीटी मार्ग बंद होने से सात घंटे फंसे तक रहे दो दर्जन वाहन

विज्ञापन
संसारी-किलांड-​थिरोट मार्ग पर चल रही रोड़ कटिंग के चलते बंद किया गया था। रविवार को इसे बहाल कर 
विज्ञापन
कुल्लू। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) सड़क शनिवार को करीब सात घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हो गई। तिंदी और कड़ूनाला के बीच भारी भूस्खलन होने के कारण शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया था। इस कारण सड़क के दोनों ओर करीब दो दर्जन वाहन फंस गए। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से केलांग से किलाड़ की ओर जा रही एचआरटीसी बस भी भूस्खलन वाले स्थान पर सात घंटे तक फंसी रही। इसके अलावा पांगी से कुल्लू की ओर आ रहे टैक्सी वाहन भी मार्ग बहाल होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। बीआरओ ने मशीनरी तैनात कर देर रात सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया। इसके बाद फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। बीआरओ 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कोचर ने बताया कि भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने के बाद संगठन की टीम ने तुरंत मौके पर मशीनरी तैनात की। लगातार प्रयासों के बाद शनिवार देर रात 11 बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें