फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कमीशन का लालच, युवाओं के बैंक खातों से लाखों का लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बैंक खाते उपलब्ध करवाने के बदले कमीशन का लालच देकर युवाओं के खातों में संदिग्ध धनराशि का लेनदेन करवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि भुंतर निवासी शुभम ने उसके कॉलेज के एक मित्र के माध्यम से बैंक खाता उपलब्ध करवाने पर कुल लेनदेन का दो प्रतिशत कमीशन देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, युवक ने अपना प्रतिष्ठित बैंक का खाता उपलब्ध करवाया। इस खाते में 28 अक्तूबर को 1.85 लाख रुपये की संदिग्ध धनराशि जमा हुई। इसके बाद उसने चेक के माध्यम से यह रकम निकालकर भुंतर में डॉक्सी और डीके नामक व्यक्तियों को सौंप दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दोस्त के बैंक खाते में भी 23 और 27 अक्तूबर को कुल 1.46 लाख रुपये जमा हुए थे।
युवक के मुताबिक, बैंक खाता होल्ड होने और साइबर सेल से जानकारी मिलने के बाद उसे इस लेनदेन के साइबर अपराध से जुड़े होने का पता चला। उसने आरोप लगाया कि संबंधित लोग कॉलेज के विद्यार्थियों और अन्य लोगों को कमीशन का प्रलोभन देकर उनके बैंक खाते लेते हैं और उनमें संदिग्ध धनराशि का लेनदेन करवाते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी अब भी नए बैंक खाते उपलब्ध करवाने के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं और इसके बदले 10 से 20 हजार रुपये या कमीशन देने का लालच दे रहे हैं। पुलिस थाना सदर कुल्लू में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) में प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें