फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चरस के साथ दो धरे, अफीम की खेती भी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार/कुल्लू। पुलिस ने 545 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बगीचा में गश्त के दौरान एक दुकान की तलाशी ली। इस दौरान अमी चंद (40) निवासी बगीचा, डाकघर पिपलागे तहसील भुंतर के कब्जे से 78 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान तलोगी में किशोरी लाल (31) निवासी गांव जिंदी, डाकघर शालंग, तहसील एवं जिला कुल्लू के कब्जे से 467 ग्राम चरस बरामद की। बंजार उपमंडल के अति दुर्गम गांव शपनील में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती पकड़ी है।
गांव शपनील के आरोपी केहर सिंह के बगीचों में सेब के पेड़ों के बीच में अफीम के 4760 पौधे बरामद किए। एक अज्ञात व्यक्ति के खेत में भी अफीम के 600 पौधे बरामद किए। आरोपी दिले राम के खेत में अफीम के 5098 पौधे पकड़े। सैंपल लेने के साथ पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट कर दी है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें