फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ठाहरी में ढाई मंजिला मकान राख

विज्ञापन
तुंग पंचायत के ठाहरी गांव में ढाई मंजिला मकान में लगी आग।
विज्ञापन

विज्ञापन

गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत तुंग के ठाहरी गांव में रविवार देर शाम लकड़ी का एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया।

आग की घटना में 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार के सदस्य कुछ भी नहीं बचा पाए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे चार भाइयों हरि सिंह, प्रेम सिंह, शेर सिंह और मदन लाल के संयुक्त ढाई मंजिला मकान में अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट ले लिया। जब आग लगी तो उस समय घर में छोटे बच्चे ही मौजूद थे। आग का धुआं उठता देख खेत में काम कर रहे परिवार के लोग घर की तरफ दौड़े।

हालांकि बच्चे आग लगते ही बाहर आ गए थे। मकान से धुआं उठता देख लोग भी आग पर काबू पाने के लिए दौड़े, लेकिन आग की लपटों के बीच कुछ भी नहीं बचाया जा सका। ग्रामीणों ने मवेशियों को समय रहते निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की घटना के बाद चार परिवारों के 25 लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अपने जले हुए आशियाने को देखकर उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। ग्राम पंचायत तुंग के उपप्रधान दिले राम ने कहा कि आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि आग की घटना में करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें