महालक्ष्मी मिनी ट्रक यूनियन पतलीकूहल की बैठक सर्वसहमति से लिया निर्णय
जांच में सही पाए गए आरोप, जल्द होगी नए चेयरमैन की चुनाव प्रक्रिया : मेहता
संवाद न्यूज एजेंंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। महालक्ष्मी मिनी ट्रक यूनियन पतलीकूहल की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रधान सुखवीर मेहता ने की। बैठक में 20 सदस्यों ने भाग लिया।
इसमें सर्वसहमति से यूनियन के चेयरमैन को निष्कासित किया गया। यूनियन के प्रधान सुखवीर मेहता ने बताया कि ऑपरेटरों ने चेयरमैन पर पद के दुरुपयोग को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। बैठक में शिकायत की गहन छानबीन की गई। इसमें आरोपों को सही पाया गया। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से चेयरमैन को पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का निर्णय लिया। सेब सीजन की शुरुआत को देखते हुए यूनियन जल्द ही नए चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। यह निर्णय यूनियन के संचालन और सदस्यों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। कहा कि यूनियन के चेयरमैन के खिलाफ पद के दुरुपयोग की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करना आवश्यक रहा और अब पद रिक्त होने से समस्या न आए, इसके लिए कार्य योजना शुरू कर दी गई है।